Monday, January 16, 2017

प्रणाम का महत्व

प्रणाम का महत्व
महाभारत का युद्ध चल रहा था -
एक दिन दुर्योधन के व्यंग्य से आहत होकर "भीष्म पितामह" घोषणा कर देते हैं कि -

"मैं कल पांडवों का वध कर दूँगा"

उनकी घोषणा का पता चलते ही पांडवों के शिविर में बेचैनी बढ़ गई -

भीष्म की क्षमताओं के बारे में सभी को पता था इसलिए सभी किसी अनिष्ट की आशंका से परेशान हो गए|

तब -

श्री कृष्ण ने द्रौपदी से कहा अभी मेरे साथ चलो -

श्री कृष्ण द्रौपदी को लेकर सीधे भीष्म पितामह के शिविर में पहुँच गए -

शिविर के बाहर खड़े होकर उन्होंने द्रोपदी से कहा कि - अन्दर जाकर पितामह को प्रणाम करो -

द्रौपदी ने अन्दर जाकर पितामह भीष्म को प्रणाम किया तो उन्होंने -
"अखंड सौभाग्यवती भव" का आशीर्वाद दे दिया , फिर उन्होंने द्रोपदी से पूछा कि !!

"वत्स, तुम इतनी रात में अकेली यहाँ कैसे आई हो, क्या तुमको श्री कृष्ण यहाँ लेकर आये है" ?

तब द्रोपदी ने कहा कि -

"हां और वे कक्ष के बाहर खड़े हैं" तब भीष्म भी कक्ष के बाहर आ गए और दोनों ने एक दूसरे से प्रणाम किया -

भीष्म ने कहा -

"मेरे एक वचन को मेरे ही दूसरे वचन से काट देने का काम श्री कृष्ण ही कर सकते है"

शिविर से वापस लौटते समय श्री कृष्ण ने द्रौपदी से कहा कि -

"तुम्हारे एक बार जाकर पितामह को प्रणाम करने से तुम्हारे पतियों को जीवनदान मिल गया है " -

" अगर तुम प्रतिदिन भीष्म, धृतराष्ट्र, द्रोणाचार्य, आदि को प्रणाम करती होती और दुर्योधन- दुःशासन, आदि की पत्नियां भी पांडवों को प्रणाम करती होंती, तो शायद इस युद्ध की नौबत ही न आती " -
......तात्पर्य्......

वर्तमान में हमारे घरों में जो इतनी समस्याए हैं उनका भी मूल कारण यही है कि -

"जाने अनजाने अक्सर घर के बड़ों की उपेक्षा हो जाती है "

" यदि घर के बच्चे और बहुएँ प्रतिदिन घर के सभी बड़ों को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लें तो, शायद किसी भी घर में कभी कोई क्लेश न हो "

बड़ों के दिए आशीर्वाद कवच की तरह काम करते हैं उनको कोई "अस्त्र-शस्त्र" नहीं भेद सकता -

"निवेदन 🙏 सभी इस संस्कृति को सुनिश्चित कर नियमबद्ध करें तो घर स्वर्ग बन जाय।"

*क्योंकि*:-

*प्रणाम प्रेम है।*
*प्रणाम अनुशासन है।*
प्रणाम शीतलता है।             
प्रणाम आदर सिखाता है।
*प्रणाम से सुविचार आते है।*
प्रणाम झुकना सिखाता है।
प्रणाम क्रोध मिटाता है।
प्रणाम आँसू धो देता है।
*प्रणाम अहंकार मिटाता है।*
*प्रणाम हमारी संस्कृति है।*

       सबको प्रणाम

सच में जब अपनो का साथ मिलता है तो असीमित शक्ति का एहसास होता है,,,जो मेरे सहकर्मियों और मित्रो की वजह से मुझे मिली ,,,,सच में इनके बिना मैं कुछ भी नही,,,और शायद ये भी ,,इसी लिए ये रिश्तों की डोर ,,,मोती की माला जैसी है जिनमे नित नई मोतियां जुड़ती जा रही है,,,मेरे अपनों के रूप में ,,,जिनमे हर नया रिश्ता मेरे लिए ,,,और मेरी जिन्दगी के लिए अप्रतिम है,,,ये अनुभव भी सच में अद्भुत है ,,,, जहाँ सब अपने है,,कोई पराया नही,,,, जहां सिर्फ प्रेम है,,,द्वेष नही,,, जहां गैर होकर भी अपनों से बढ़कर है,,और कोई गैर नही,,, बस मैं यही कहूंगा Love you jindgi,,,,, Regards Earth care foundation Nirmal kumar awasthi

सच में जब अपनो का साथ मिलता है तो असीमित शक्ति का एहसास होता है,,,जो मेरे सहकर्मियों और मित्रो की वजह से मुझे मिली ,,,,सच में इनके बिना मैं कुछ भी नही,,,और शायद ये भी ,,इसी लिए ये रिश्तों की डोर ,,,मोती की माला जैसी है जिनमे नित नई मोतियां जुड़ती जा रही है,,,मेरे अपनों के रूप में ,,,जिनमे हर नया रिश्ता मेरे लिए ,,,और मेरी जिन्दगी के लिए अप्रतिम है,,,ये अनुभव भी सच में अद्भुत है ,,,,
जहाँ सब अपने है,,कोई पराया नही,,,,
जहां सिर्फ प्रेम है,,,द्वेष नही,,,
जहां गैर होकर भी अपनों से बढ़कर है,,और कोई गैर नही,,,

बस मैं यही कहूंगा

Love you jindgi,,,,,

Regards
Earth care foundation
Nirmal kumar awasthi

Sunday, January 15, 2017

मुझे इतना ना सताओ यारो,,, जरा पास तो आओ यारो,,, कुछ जो अजनबी सा है कोई,,, फ़िक्र जिसकी रहती है हमेशा,,, उसको भी अपना हमदम,,, अपनी यादों में सजा लो यारों,,, निर्मल अवस्थी

मुझे इतना ना सताओ यारो,,,
जरा पास तो आओ यारो,,,
कुछ जो अजनबी सा है कोई,,,
फ़िक्र जिसकी रहती है हमेशा,,,
उसको भी अपना हमदम,,,
अपनी यादों में सजा लो यारों,,,

निर्मल अवस्थी

Saturday, January 14, 2017

मुझे हीरे- जवाहरात से कोई लगाव नही,,, क्योंकि,,, मेरी धड़कने आज भी ,,, मिटटी के खिलौनों में बसती हैं,,,,

मुझे हीरे- जवाहरात से कोई लगाव नही,,,
क्योंकि,,,
मेरी धड़कने आज भी ,,,
मिटटी के खिलौनों में बसती हैं,,,,
Nirmal Kumar Awasthi

मेरी इतनी तनख्वाह नही ,,,,, कि बना सकूँ,,, लाखों के महल,,,, इसिलिए इन सिक्कों से,,, कुछ खुशियाँ खरीदता हूँ,,,,, और इनको रखकर दिल की बैंक में ,,,,ऐ जिंदगी,, हज़ारों खुशियों में बाँट देता हूं,,,,, किसी के सामने खुद बनकर,,,मजाक,, उसके होंठो,,,की हंसी बन जाता हूँ,,,, कभी कभी उनके आँखों पर रखकर हाँथ,, उनके गम भी मैं पोंछ लेता हूँ,,, और इनको रखकर दिल की बैंक में ,,,,ऐ जिंदगी,, हज़ारों खुशियों में बाँट देता हूं,,,,, मेरे पास भी है कुछ ख़ास नही,,,, पर दिल की दौलत भी क्या खूब दी है ख़ुदा ने,,,, जिसमे मैं खुद को भूल जाता हूँ जब थामता हूँ मैं उन कांपते हांथो को,, जाने किस छुअन को एहसास करता हूँ,,, कल कोई नही था जहां में मेरा,,,,, इन ढेरों रिश्तों के साथ रहता हूँ और इनको रखकर दिल की बैंक में ,,,,ऐ जिंदगी,, हज़ारों खुशियों में बाँट देता हूं,,,,, मेरी इतनी तनख्वाह नही ,,,,, कि बना सकूँ,,, लाखों के महल,,,, इसिलिए इन सिक्कों से,,, कुछ खुशियाँ खरीदता हूँ,,,,,

मेरी इतनी तनख्वाह नही ,,,,,
कि बना सकूँ,,, लाखों के महल,,,,
इसिलिए इन सिक्कों से,,,
कुछ खुशियाँ खरीदता हूँ,,,,,
और इनको रखकर दिल की बैंक में ,,,,ऐ जिंदगी,,
हज़ारों खुशियों में बाँट देता हूं,,,,,
किसी के सामने खुद बनकर,,,मजाक,,
उसके होंठो,,,की हंसी बन जाता हूँ,,,,
कभी कभी उनके आँखों पर रखकर हाँथ,,
उनके गम भी मैं पोंछ लेता हूँ,,,
और इनको रखकर दिल की बैंक में ,,,,ऐ जिंदगी,,
हज़ारों खुशियों में बाँट देता हूं,,,,,

मेरे पास भी है कुछ ख़ास नही,,,,
पर दिल की दौलत भी क्या खूब दी है ख़ुदा ने,,,,
जिसमे मैं खुद को भूल जाता हूँ
जब थामता हूँ मैं उन कांपते हांथो को,,
जाने किस छुअन को एहसास करता हूँ,,,
कल कोई नही था जहां में मेरा,,,,,
इन ढेरों रिश्तों के साथ रहता हूँ
और इनको रखकर दिल की बैंक में ,,,,ऐ जिंदगी,,
हज़ारों खुशियों में बाँट देता हूं,,,,,

मेरी इतनी तनख्वाह नही ,,,,,
कि बना सकूँ,,, लाखों के महल,,,,
इसिलिए इन सिक्कों से,,,
कुछ खुशियाँ खरीदता हूँ,,,,,
और इनको रखकर दिल की बैंक में ,,,,ऐ जिंदगी,,
हज़ारों खुशियों में बाँट देता हूं,,,,,

Friday, January 13, 2017

तेरी यादे,,, तेरी बाते,,,, तेरे संग बीती,,,वो रातें,,, आज भी तन्हा तेरे बिन,, मुझको सोने नही देती,,, मुझको सोने नही देती,,,,

तेरी यादे,,, तेरी बाते,,,,
तेरे संग बीती,,,वो रातें,,,
आज भी तन्हा तेरे बिन,,
मुझको सोने नही देती,,,
मुझको सोने नही देती,,,,

बहुत कुछ याद कर कर के,,, बहुत कुछ भूल जाते है,, पर,,,, तेरी यादे हंसकरके,,, मुझे कितना रुलाती है,,, बस यही गम,,,है हमको,,,,, जिसको ना भूल पाते है,,, #बीतीयादे

बहुत कुछ याद कर कर के,,,
बहुत कुछ भूल जाते है,,
पर,,,,
तेरी यादे हंसकरके,,, मुझे कितना रुलाती है,,,
बस यही गम,,,है हमको,,,,,
जिसको ना भूल पाते है,,,
#बीतीयादे

Thursday, January 12, 2017

जाने क्यों विलुप्त से हो रहे है,,,, पोखर,,,ताल,,तलैया,,, जीवन  डोर थी बंधी जो इनसे,,, ना जाने कैसे छूट गयी,,,, जाने कैसी लहर है ये,,, चारो तरफ छाया तमस है,,,

जाने क्यों विलुप्त से हो रहे है,,,,
पोखर,,,ताल,,तलैया,,,
जीवन  डोर थी बंधी जो इनसे,,,
ना जाने कैसे छूट गयी,,,,
जाने कैसी लहर है ये,,,
चारो तरफ छाया तमस है,,,

Wednesday, January 11, 2017

जिसके पास खोने के लिए कुछ भी ना हो,,,उसको कैसा भय,, कैसा शोक,,कैसा प्रलाप,,,

जिसके पास खोने के लिए कुछ भी ना हो,,,
उसको कैसा भय,,
कैसा शोक,,
कैसा प्रलाप,,,
ना ही कोई हर्ष,,,
ना प्रेम,,,
ना विरोध,,,
ना आक्रोश,,,,
ना विरह की पीड़ा,,
फिर भी कुछ है,,,
जो जीने नही देता,,,
जैसे,,,
जाने कहाँ खोया है मेरा साँवरा,,,
मेरा कृष्णा,,,

Friday, January 6, 2017

https://www.facebook.com/nirmalawasthi786/

https://www.facebook.com/nirmalawasthi786/

एक लेखक का जीवन भी कुम्हार से कितना मिलता जुलता है,,,

एक लेखक का जीवन भी कुम्हार से कितना मिलता जुलता है,,,बस अपने में ही रमे रहते है ,,,मेरे विचार,,कुम्हार की मिट्टी की तरह है,,जिनको कभी अपने कोमल मन में उठे भावो से मिलाता हु ,,,तो कभी ख़ुशी के आंसुओं से उस मिटटी को सानता हु,,,,जब कभी व्यग्र होता है मन तो बस बरसती आँखों से मन मथता रहता है,,,और उसके ताप से कई अनकहे शब्दों की उत्पत्ति होती है,,,,जिन्हें मैं कुम्हार की चाक रुपी कोरी किताब पर ढालने की कोशिश में लग जाता हूं,,कभी कभी जैसा चाहता हु ,,,वैसा ही आकार लेती है,,,मेरे विचारों की मिट्टी,,,और कभी कभी टेढ़ी मेढ़ी,, सरंचना बनकर रह जाती है ,,,मेरी कविता,,,
तो कभी कभी कल्पना से परे कुछ ऐसा रच जाता है ,,जो आश्चर्यजनक होता है मेरे लिए,,,उसको धीरे धीरे मन के ताप,,,तो कभी उठने वाले भयानक ज्वार से पकाता हु,,,और फिर क्या तैय्यार हो जाती है एक रचना,,,जो खरीददार पर निर्भर करती है ,,,वो जांचता है ,,,परखता है,,फिर कभी घूरती हुई आँखों से चला जाता है,,तो कभी मुस्करा कर कह देता है कि वाह,,, वाह ,,,,पर मेरे लिए मेरी हर रचना अमूल्य धरोहर की तरह होती है ,,,और सच में जैसे कुम्हार भाई के लिए उसकी सारी पूँजी,,,उसके सुख दुख,,,उसकी मिट्टी,,, वो पानी,,और उसकी चाक ,,,सबकुछ है,,,ठीक उसी प्रकार,, हमारा निश्छल मन,,,,उसमे उठने वाले विचार,,,और उन विचारों को पिरोकर या गूंथकर बनी हुई मेरी कल्पना,,,मेरी रचना,,,मुझे अत्यंत ही प्रिय है,,,इसीके साथ साथ बचपन से ही मेरी सामाजिक कार्यों में रुचि रही,,पहले अपनी समझ के अनुसार मैं करता रहता था,,कभी किसी रोते को हंसाकर,,तो कभी किसी अज़नबी को अपना बनाकर ,,कभी किसी सूने आंगन में नन्हें नन्हे,,पौधों को लगाकर ,,और ये सिलसिला आज भी चल रहा है ,,और ये बात सच है कि अकेले किसी मंजिल को तय करना आसान नही,,लोगों का साथ मिल जाये तो मजेदार हो जाती है ,,इसीलिए मैंने अपनी NGO रजिस्टर कराई ,, EARTHCARE FOUNDATION NGO (A PROMISE TO KEEP OUR PLANET CLEAN AND GREEN) , इससे मेरा हौसला भी बढ़ा और लोगों का प्यार भी मिला ,,अब यही मेरा सपना है जिसको साथ लेकर चलना है अपनी धरती को हरा भरा रखने के लिए जो भी संभव प्रयास होंगे वो करना है,,,बस यही है मेरी कहानी,,,

Thanking you
With best regards
Nirmal kumar awasthi
Executive (QA-HIL)
GOLAN, Gujarat

FOUNDER
EARTHCARE FOUNDATION NGO
(A PROMISE TO KEEP OUR PLANET CLEAN AND GREEN)
www.earthcarengo.org

https://www.facebook.com/earthcarengo/

Thursday, January 5, 2017

मुस्कराहट और ख़ुशी आये तो कभी रोकना नही चाहिए,,,,बस इन लम्हो का दिल से आनंद उठाना चाहिए,,,और ईश्वर को आभार प्रकट करना चाहिए,, जय श्री कृष्णा निर्मल अवस्थी

मुस्कराहट और ख़ुशी आये तो कभी रोकना नही चाहिए,,,,बस इन लम्हो का दिल से आनंद उठाना चाहिए,,,और ईश्वर को आभार प्रकट करना चाहिए,,

जय श्री कृष्णा
निर्मल अवस्थी

Tuesday, January 3, 2017

सच में प्यार करने के बहाने हमे ढूंढने की जरूरत आज तक नही पड़ी घर में ,,,अपने परिवार के संग ,,उसके साथ साथ हमारे सिद्धि और शिवा,,, काम पर मेरे साथ काम करने वाले जो मुझसे छोटे वो मेरे भाई जैसे जिनको मैं हमेशा हंसाता रहता हूं,,,कंपनी से बाहर भी सब अपने से लगते है जो भी निश्छलता से मुझसे बात करता है उन सभी लोगो से अकारण ही एक अलग सा लगाव हो जाता है,,,,फिर पता नही क्यों लोग ,,, जात पात,,, धर्म,,, भेद भाव,,, अपना पराया,,, तेरा,,,मेरा करने में ये अनमोल जीवन व्यर्थ में नष्ट कर देते है,,,, मेरा आशय मात्र इतना ही हैं कि मात्र कुछ लोगों के बहकावे में आकर या ,,,अपने अभिमान,,,और जिद के कारण,,,अपने जिंदगी के अनमोल लम्हो को ,,,,नष्ट कर देते हैं,,, अपने लिए नही तो कम से कम अपने अखण्ड देश की गरिमा बनाये रखने के लिए,,,,कम से कम ये सरल कार्य कर ही सकते है जय हिन्द जय भारत

सच में प्यार करने के बहाने हमे ढूंढने की जरूरत आज तक नही पड़ी घर में ,,,अपने परिवार के संग ,,उसके साथ साथ हमारे सिद्धि और शिवा,,, काम पर मेरे साथ काम करने वाले जो मुझसे छोटे वो मेरे भाई जैसे जिनको मैं हमेशा हंसाता रहता हूं,,,कंपनी से बाहर भी सब अपने से लगते है जो भी निश्छलता से मुझसे बात करता है उन सभी लोगो से अकारण ही एक अलग सा लगाव हो जाता है,,,,फिर पता नही क्यों लोग ,,,
जात पात,,,
धर्म,,,
भेद भाव,,,
अपना पराया,,,
तेरा,,,मेरा करने में ये अनमोल जीवन व्यर्थ में नष्ट कर देते है,,,,

मेरा आशय मात्र इतना ही हैं कि मात्र कुछ लोगों के बहकावे में आकर या ,,,अपने अभिमान,,,और जिद के कारण,,,अपने जिंदगी के अनमोल लम्हो को ,,,,नष्ट कर देते हैं,,,
अपने लिए नही तो कम से कम अपने अखण्ड देश की गरिमा बनाये रखने के लिए,,,,कम से कम ये सरल कार्य  कर ही सकते है

जय हिन्द
जय भारत

निर्मल अवस्थी

Monday, January 2, 2017

जब मनुष्य ही मनुष्यता का अंत करने लगे ,,,तो उस परिस्थिति में ,,,,सम्पूर्ण धरा की धरोहर बचाना अत्यंत ही कठिन होता है,,,, चाहे वो हमारी संस्कृति हो,,, या हमारा आस्तित्व,,,, निर्मल अवस्थी

जब मनुष्य ही मनुष्यता का अंत करने लगे ,,,तो उस परिस्थिति में ,,,,सम्पूर्ण धरा की धरोहर बचाना अत्यंत ही कठिन होता है,,,,
चाहे वो हमारी संस्कृति हो,,,
या हमारा आस्तित्व,,,,

निर्मल अवस्थी

शिव जी को मानता हूं,,,जो भगवान है,, मैं मुहम्मद साहब को भी मानता हूं,,,जो खुदा के भेजे हुए पैगम्बर है,,, मैं यीसु मसीह को मानता हूं,,,जिन्हें हम गॉड कहते है,, मैं गुरुनानक देव को मानता हूं,,,जो सच्चे बाद्शाह है ना मेरे विचार ,,,कट्टर है,, ना मेरी आदत में जिद,,,, मेरी भाषा भी शहद जैसी मीठी है,,, हर किसी के लिए ह्रदय,,,संवेदनशील मन में करुणा भी है,,,और छोटों के लिए क्षमा भी,,, इसीलिए मैं शायद हम में परिवर्तित हो गया,,, और सबको जानने लगा जिससे जान पहचान थी उसको,,, और जिससे अंजान थे उसको भी,,, जय हिंद जय भारत सबका भारत अपना भारत अखंड भारत अद्भुत भारत निर्मल अवस्थी

मैं शिव जी को मानता हूं,,,जो भगवान है,,
मैं मुहम्मद साहब को भी मानता हूं,,,जो खुदा के भेजे हुए पैगम्बर है,,,
मैं यीसु मसीह को मानता हूं,,,जिन्हें हम गॉड कहते है,,
मैं गुरुनानक देव को मानता हूं,,,जो सच्चे बाद्शाह है
ना मेरे विचार ,,,कट्टर है,,
ना मेरी आदत में जिद,,,,
मेरी भाषा भी शहद जैसी मीठी है,,,
हर किसी के लिए ह्रदय,,,संवेदनशील
मन में करुणा भी है,,,और छोटों के लिए क्षमा भी,,,
इसीलिए मैं शायद हम में परिवर्तित हो गया,,,
और सबको जानने लगा
जिससे जान पहचान थी उसको,,,
और जिससे अंजान थे उसको भी,,,

जय हिंद
जय भारत
सबका भारत
अपना भारत
अखंड भारत
अद्भुत भारत

निर्मल अवस्थी

Sunday, January 1, 2017

मैं हमेशा गतिशील रहता हूं ,,,, हमेशा अपने विचारों में,,,

मैं हमेशा गतिशील रहता हूं ,,,,
हमेशा अपने विचारों में,,,
मैं हमेशा जागते हुए खोया रहता हूं,,,,
हमेशा अपने ख्यालों में,,,
दिन में भी आते रहते है,,,,दिवास्वप्न मुझको,,,
राते कट जाती है मेरी,,,तारो को गिन गिन कर,,
हंसते हंसते ही रोने लगता,,,हूँ,,जब तुझे याद करता है मेरा दिल,,,
मैं हमेशा महसूस करता रहता हूँ,,,
कभी अपनी कलम के साथ,,,तो कभी अपनी डायरी में,,,

सच में प्यार,,,,बिना एहसास,,,के,,,,शायद,,,संभव नही है,,, निर्मल अवस्थी

सच में प्यार,,,,बिना एहसास,,,के,,,,शायद,,,संभव नही है,,,
निर्मल अवस्थी

Wednesday, December 28, 2016

प्यार ,,से,,प्यार,,को,,मैंने,,,प्यार कर लिया,,, और,, ना,, ना,,,करते ,,,करते ,,,इकरार ,,,कर ,,लिया,,, सच में,,,मैंने,,प्यार,,को,,मैंने,, प्यार,,से,,,प्यार,,कर,,, लिया, Love you hmesha,,,,,💝💝💝💝💝😘😘😘😘🎊🎊🎊🎊🎊💝💝💝

प्यार ,,से,,प्यार,,को,,मैंने,,,प्यार कर लिया,,,

और,,
ना,, ना,,,करते ,,,करते ,,,इकरार ,,,कर ,,लिया,,,
सच में,,,मैंने,,प्यार,,को,,मैंने,,
प्यार,,से,,,प्यार,,कर,,, लिया,

Love you hmesha,,,,,💝💝💝💝💝😘😘😘😘🎊🎊🎊🎊🎊💝💝💝

Monday, December 26, 2016

a little step can able to won a dangerous battle

a little step can able to won a dangerous battle

आज दिल टूट रहा है क्यों ऐसा होता

आज दिल टूट रहा है
क्यों ऐसा होता है
और अगर ऐसा ही होना था
तो अपनों से बढ़कर क्यों बने हमारे लिये
लोग कहते है ये दुनिया है
ये सदा की रीत है
आने वाले का जाना निश्चित है
लेकिन इस तरह शायद नही
ये हमारे पापो का फल है ठीक
पर इतना असहनीय
इतना दर्दनाक
क्यों तुम मेरे भौ नही थे
लेकिन भाई से कही बढ़कर
उस नन्हे मासूम का क्या दोष
जो अभी एक महीने का भी नही हुआ
तुम तो चले गए
पर एक बच्चे से उसके पिता का हक़ छीन लिया
वो रोती बिलखती जिसे अर्धांगिनी का हक दिया
उसे अकेला क्यों कर गए
वो माँ जिसका आँचल आज सूना है
जो दया का सागर है
उनका दिल क्यों तोड़ गए
हे ईश्वर मुझे आज भी विस्वास नही हो रहा
अभी भी मुझे झूठा सपना लग रहा है
चारो तरफ आंसुओ का सागर है
उसमे सभी डूबे हुए है
धैर्य और विस्वास नष्ट हो गया है
ऐसे तुम छल कर चल गए
ऐसे तुम छल कर चले गए

हे राम।।।।।।।।।।।।।

रिश्तो का बंधन भी कैसा होता है जो एक कच्चे धागे में हमे अपनों से जोड़े रखती है और हमारे मन में भी हर लम्हे जाने कितने प्रेम के सागर उमड़ते रहते है जो हमारे एहसासों को और हमारे सपनो को असीम ऊर्जा से संचारित करता है जिससे ना सिर्फ हमे जीने की शक्ति मिलती है अपितु हमे एक अच्छा इंसान बनाने में सहायक होती है और मानवता की राह में चलने को हर पल प्रेरित करती है जय श्री कृष्णा ???????????????????? निर्मल मन

रिश्तो का बंधन भी कैसा होता है जो एक कच्चे धागे में हमे अपनों से जोड़े रखती है
और हमारे मन में भी हर लम्हे जाने कितने प्रेम के सागर उमड़ते रहते है जो हमारे एहसासों को और हमारे सपनो को असीम ऊर्जा से संचारित करता है जिससे ना सिर्फ हमे जीने की शक्ति मिलती है अपितु हमे एक अच्छा इंसान बनाने में सहायक होती है और मानवता की राह में चलने को हर पल प्रेरित करती है

जय श्री कृष्णा ????????????????????

निर्मल मन

जाने क्यों सांझ होते ही यादों के आने का सिलसिला ,,,कुछ बढ़ सा जाता है,,

जाने क्यों सांझ होते ही
यादों के आने का सिलसिला ,,,कुछ बढ़ सा जाता है,,
हम्म,,,तुमसे दूर जो हूं,,,
हम्म,,,मजबूर जो हूं,,,
कुछ कर नही सकते,,
पर इस मन का क्या करे,,
जिनमे बिन रोक टोक की ,,
तुम्हारी यादे चली आती है,,,
और मैं इनमे खोकर,,,
इकटक आवाज लगाता हु,,,
अजी सुनती हो,,,
और बाहे कुछ हरकत करे ,,,उससे पहले
ये एहसास हो जाता है,,
की तुम मेरे पास नही हो,,,
की तुम मेरे साथ नही हो,,,
और आँखे,,स्तब्ध सी,,,
किवाड़ के बाहर एकटक देखती रहती है,,
की शायद कोई आवाज आये,,,
कोई मेरे पास आये,,,
धीरे धीरे सांझ ढल जाती है,,,
धुंधले से अँधेरे में
कुछ तारे टिमटिमाने लगते है,,,
आंखमिचौली खेलते हुए ,,,
एक दुसरे से रूठने,,,
तो एक दुसरे को मनाने लगते है,,,
सच में ये एहसास,,,
और मेरे मिलान की प्यास,,
ना कभी खत्म हुई है,,,
और ना शायद होगी,,,
और इसी इंतज़ार के साथ
हर रात,,,,इक नयी सुबह की तलाश,,,
इक अंजान मुसाफिर,,,,
,,,,,,,भटकते हुए ,,,बस,,,और,,,
घुमते रहते है कुछ पद्चिन्हों,,, के इर्द गिर्द,,,

यही मेरी कहानी है,,,

निर्मल अवस्थी

फिर भी जाने क्यों निर्मल मन,,, तन्हा सा है तुम बिन जीवन,,,

तुम पर सर्वस्व लुटाया मैंने,,,
यादो में हर पल बुलाया मैंने,,,
मनुहार किया,,,मन से मैंने,,
तुम्हे,,,प्यार किया दिल से मैंने,,,
फिर भी जाने क्यों निर्मल मन,,,
तन्हा सा है तुम बिन जीवन,,,

देखा है तुझे बस सपनो में,,,
लगते हो कुछ तुम अपने से,,,
हां चांदनी सी इन रातो में,,,
रिमझिम रिमझिम बरसातों में,,,
ख्वाबो में तुझे सजाया मैंने,,
फिर भी जाने क्यों निर्मल मन,,,
तन्हा सा है तुम बिन जीवन,,,

हो कोई परी,,, या हो रानी,,
सपनो में सुनी हुई कोई कहानी,,,
कभी इठलाती,,कभी शर्माती,,
कभी चुपके,,चुपके आकरके ,,,
मेरे सूने मन से कुछ कह जाती,,
क्या है ये,,,क्यों है ये
सच है ,,,या,,
सिर्फ ,,,आभास मात्र,,,
जो भी है ,,,अपना लगता है
इक प्यारा सपना लगता है

फिर भी जाने क्यों निर्मल मन,,,
तन्हा सा है तुम बिन जीवन,,,

Sunday, December 25, 2016

Sunday, December 4, 2016

SOME MAGICAL MOMENTS HAPPENED IN OUR LIFE THATS NEVER BE ERASE IN OUR MIND

SOME MAGICAL MOMENTS HAPPENED IN OUR LIFE THATS NEVER BE ERASE IN OUR MIND

कुछ चमत्कारी क्षण हमारे जीवन से ऐसे गुजरते है ,,,जिनको सोचकर हमारी जिन्दगी गुजर जाती है ,,,पर वो हमारे एहसासों में हमेशा जिन्दा रहते है

कुछ चमत्कारी क्षण हमारे जीवन से ऐसे गुजरते है ,,,जिनको सोचकर हमारी जिन्दगी गुजर जाती है ,,,पर वो हमारे एहसासों में हमेशा जिन्दा रहते है


Thursday, December 1, 2016

लबो पे मुस्कान लिए ,,, कुछ आँखों में नमी थी ,,, पर सरहद पे हम थे ,, थी अपनों की यादे ,,,

लबो पे मुस्कान लिए ,,,
कुछ आँखों में नमी थी ,,,
पर सरहद पे हम थे ,,
थी अपनों की यादे ,,,
पर हमारे अपनो (देशवासियों)की भी चिंता थी ,,हमे
इसीलिए कुछ अपनों को छोड़ा मैंने,,,
त्याग दिया अपने सपनो को ,,,
त्याग दिया मैंने अपनों को ,,,
भूल गया अपनी यादो को ,,,
इसीलिए आँखों में ,,,कुछ नमी थी ,,
हाँ मैं देश का सिपाही हूँ ,,


पर सीने में मेरे दिल भी होता है ,,
माँ बाबा की यादे भी आती है
जब तन्हाई में हम होते है ,,
तुम्हारी यादे भी सताती है ,,
हाँ वो मेरे बच्चे की हंसी ,,
जिसके लिए मैं भी बाबा बनने वाला हूँ
उसकी मुस्कान को ,,अपनी मुस्कान बना लिए ,,
पर शायद मैं रहूँ या ना रहूँ ,,,
तो कल शायद मेरी ही कमी हो ,,,
बस यही सोच कर ,,
मेरी आँखों में कुछ नमी है
मेरी जन्मभूमि ही मेरी माँ है
माँ भारती में मेरी साँसे रहती है
सवा अरब मेरे भाई बहन है
तो मुझे क्या कमी है
बस तिरंगा बने मेरे माथे का सेहरा
तू ही मेरा आसमा मेरी जमी है ,,,

जय हिन्द
जय भारत

Sunday, November 27, 2016

कश्मीर से ,,कन्याकुमारी तक ,,, ,गूंजेगा जन गण मन ,,,

वीर भूमि ये भगत सिंह की 
वीर शिवाजी यही  हुए 
नेता जी सुभाष चन्द्र जी ,
भारत माता की जय जय जय 
नही झुका ,,,है ,,,नही झुकेगा,,,
कट जाए सर ,,,,कोई गम नही ,,,
कश्मीर से ,,कन्याकुमारी तक ,,,
,गूंजेगा जन गण मन ,,,
हो आतंक चाहे जितना ,,,
भ्रष्ट हो जाए चाहे राजतन्त्र,,
कश्मीर से ,,कन्याकुमारी तक ,,,
,गूंजेगा जन गण मन ,,,
साफ़ करेंगे ,,,न माफ़ करेंगे 
आजाद हिन्द के फौजी हम,,
है कतरे कतरे में भारत माँ ,,
मेरा रोम रोम गाये ,,,वन्दे मातरम ,,,
कश्मीर से ,,कन्याकुमारी तक ,,,
,गूंजेगा जन गण मन ,,,
कश्मीर से ,,कन्याकुमारी तक ,,,
,गूंजेगा जन गण मन ,,,

विरोध जल्द ही होगा ऐसे लोगों का ,,जो दो तरह के चश्मे लगाकर लोगो को बेवकूफ बना रहे है

विरोध जल्द ही होगा ऐसे लोगों का ,,जो दो तरह के चश्मे लगाकर लोगो को बेवकूफ बना रहे है

मन की बात

कभी कभी मन बहुत आहत होता है की मात्र कुछ नोटों के आ जाने से आदमी के अचार व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है वो अभिमान के सागर  में जैसे नहा लेता है और ऐसा काला चस्मा उसकी आँखों पर चढ़ जाता है की उसके अपने ही उसे नही दिखाई देते है अपनों को ही बर्बाद करने की धमकी देने लगता है जब उसकी जिद पूरी नही होती है तो यही जिद उसके बदले की भावना में बदलने लगती है इसी से उस व्यक्ति विशेष में अहंकार से उत्पन्न माया ,,,मोह ,,,ईर्ष्या ,,और जलन का ऐसा तूफ़ान उठता है जिसमे अंततः वह खुद ही भष्म हो जाता है ,,,,और समय रहते उसे कितना भी समझाया जाए पर उसे समझ ही नही आता है इसीलिए लोगो ने सच ही कहा है की विनाश काले विपरीत बुद्धि 
ऐसे ही मेरे भी कुछ अपने है ,,,,जो समाज के सामने बहुत प्रतिष्ठित बनने का ढोंग रचाते है पर घरेलू स्तर पर नपुंसकता का परिचय देते है

रिश्तों का विखंडन है ,,,,ये या,,अटूट बंधन है,,, ये

रिश्तों का विखंडन है ,,,,ये
या,,अटूट बंधन है,,, ये
जो पल पल मुझे ,,,अन्दर ही अंदर
तोड़ते रहते है ,,,तो कभी कभी जोड़ते रहते है

मेरे ,,,शब्द,,,ही ,,मेरी ,,सहेली है ,,,,या ,,,मेरे सखा है ,,,

जब मन उदास होता है मेरा ,,,,
तो मेरे शब्द ही जैसे हथियार बन जाते है ,,,
जो मन में उठने वाले तूफानों को शांत करते है ,,,,,,,,,
जो मेरे ,,,सखा भी है ,,
मेरी सहेली भी है ,,,,
जिनसे मैं कुछ भी लिख सकता हूँ ,,,
जो भी मुझे अच्छा लगता है ,,,
इनसे मैं राम भी लिख सकता हूँ ,,,
और रहीम भी ,,,
ये मेरे हृदय की धडकनों से खेलते रहते है 
और मेरे मन के आकाश में 
बिना ठहरे स्वछन्द रूप से
बिचरते रहते है 
इसीलिए ,,जब मन उदास होता है मेरा ,,,,
तो मेरे शब्द ही जैसे हथियार बन जाते है ,,,
कुछ भी होता है 
वो अच्छा हो ,,,
या बुरा हो ,,,
मैं अपनी नुकीली कलम ,,,और स्याही भरी दवात 
कोने में रखी मेज,,,,धीमी धीमी जलती लालटेन के साथ 
घने रात एक अँधेरे को चीरते हुए 
एक अनजानी यात्रा पर निकल पड़ते है 
जहां चारो तरफ तन्हाई होती है ,,,
फिर भी मेरे शब्दों का अटूट साथ 
इसीलिए कोरे कागज की मांग
मैं नीली स्याही से भर देता हूँ ,,,
मेरे एहसास कुछ कुछ कहते है 
और मैं उनको सुनता हु 

जब,,मन उदास होता है मेरा ,,,,
तो मेरे शब्द ही जैसे हथियार बन जाते है ,,,

जय हिन्द जय भारत

भारत बंद करने की ये राजनीती है ,,,राजनेताओ की ,,भले कुछ ही समय के लिए लेकिन बेचैनी तो है ही की अब क्या होगा ,,,,
मेरा सभी मित्रो से आग्रह है की भारत बंद का सहयोग कतई ना करे
जय हिन्द जय भारत

जन हित में जारी,,, #नोटबंदीएकसाहसिककदम

लेकिन इसमें कोई शक नही है की बैंक वालो ने काफी हद तक राजनेताओ और बड़े उद्योगपतियों का बड़ी इमानदारी से साथ दिया है तभी तो बड़ी बड़ी गाडिया कैश लेने के लिए देर रात बैंक के आस पास चक्कर लगाती दिखती है और हम लोग रोज बैंक के चक्कर काटते है और रोज एक ही जवाब की कैश नही है ,,,,फिर इन राजनेताओ और बड़े उद्योगपतियों के पास कैसे बड़ी बड़ी नोट आ गयी
जन हित में जारी

#नोटबंदीएकसाहसिककदम,,,,,कुछ भी हो लेकिन कुछ बैंक वाले जरूर ,,,जरूरत से ज्यादा काले धन को सफ़ेद करने में आगे निकले है ,,,,,क्या इनके लिए भी कोई जांच आयोग गठित होगा

कुछ भी हो लेकिन कुछ बैंक वाले जरूर ,,,जरूरत से ज्यादा काले धन को सफ़ेद करने में आगे निकले है ,,,,,क्या इनके लिए भी कोई जांच आयोग गठित होगा

#नोट बंदी ,,,,,,,,,,एकसाहसिककदम ,,,, जो लोग कल रोते थे की धंधे में घाटा हो रहा है ,,,,,वही आज कह रहे है अरे कोई तो ले लो एक -दो लाख रूपये ,,,आज नही साल बाद दे देना ,,,,इतना एहसान तो कर दो

जो लोग कल रोते थे की धंधे में घाटा हो रहा है ,,,,,वही आज कह रहे है अरे कोई तो ले लो एक -दो लाख रूपये ,,,आज नही साल बाद दे देना ,,,,इतना एहसान तो कर दो
#नोटबंदीएकसाहसिककदम

Friday, November 25, 2016

लेखक मन का कोई हिसाब किताब नही होता है ,,,,,जो मन को अच्छा लगता है वो भी लिख देता है ,,,,,,जो मन को व्यथित कर जाता है ,,,उसको भी अपनी संवेदनाओ में व्यक्त कर देता है ,,,,,शायद इसीलिए कभी कभी लोग इसे असहिष्णु भी कह देते है ,,, #निर्मलमनकीकल्पना

लेखक मन का कोई हिसाब किताब नही होता है ,,,,,जो मन को अच्छा लगता है वो भी लिख देता है ,,,,,,जो मन को व्यथित कर जाता है ,,,उसको भी अपनी संवेदनाओ में व्यक्त कर देता है ,,,,,शायद इसीलिए कभी कभी लोग इसे असहिष्णु भी कह देते है ,,,

#निर्मलमनकीकल्पना 

ये घटनाए भी अजीब होती है ,,,जब अपनों के साथ घटती है तो हम विलाप करते है ,,,,जब दूसरो के साथ तो प्रलाप,,,

कुछ हमारे अपनों के साथ होती है ,,,वो दुखी कर जाती है ,,,,तो कुछ दूसरो के साथ होती है ,,वो भी हमारे मन में कई असंकाओ को जन्म दे जाती है ,दुखी तो वो भी करती है ,,,पर ज्यादा फर्क हमे इसलिए नही पड़ता है ,,,की कौन सा वो अपने है ,,,,बस यही सोच कर हम भूलने की कोशिश मात्र करते है ,,,लेकिन भूल नही पाते है ,,,,इसीलिए कभी कभी लगता है की हम मन को छल रहे है या मन हमको
क्योकि देश भी एक है ,,,,,,
हम भी एक है ,,,,
हमारा मन भी एक है ,,
तो क्यों हम बटे है,,,
,,अपनी विचारधाराओ में,,,,
,,,,फिर क्यों बंटे है हम हिन्दू मुश्लिम में....
,,,,,फिर क्यों बटे है अपनी भाषाओ में ,,
अमीर गरीब में ....
क्यों ये जात पात का आडम्बर है
क्यों नही हम अपने देश की समस्याओ को अपनी नही समझते है
और फिर किस आधार पर हम ये कहते है की हम राष्ट्र निर्माण करेंगे
ये सब व्यर्थ नही लगता ,,,
ये सब देखकर सच में ये मन उदास हो जाता है ,,,,,की हम कितने स्वार्थी होते जा रहे है
और सच में ये विनाश का प्रथम चरण है
इसलिए कृपया भारत निर्माण के लिए आइये हम सब एक हो
ना हिन्दू
ना मुश्लिम
ना ईर्ष्या
ना जलन

जय हिन्द
जय भारत

बहुत कुछ गलत हमारे सामने होता ,,,,पर परिस्थितिवस हम उसका विरोध नही कर पाते #एकजटिलप्रश्न

बहुत कुछ गलत हमारे सामने होता ,,,,पर परिस्थितिवस हम उसका विरोध नही कर पाते
#एकजटिलप्रश्न

Tuesday, November 8, 2016

विचार कीजिये,,,,,

थोड़ी शाम ढल चुकी थी मैं भी ड्यूटी से निकल चुका था हाँ याद आया की सब्जी भी लेनी है मैं पहुच गया बाज़ार में काफी चीजे लेली थी मैंने तभी एक बुजुर्ग औरत मेरे सामने आ गयी काफी बुजुर्ग थी चेहरे पर सिकन थी उन्होंने थोडा कांपते हुए स्वर में कहा बेटा ये साग ले लो भगवान् आपका भला करेगा मुझे भी थोडा अटपटा लगा पर पता नही क्यों एक अपनापन सा लगा मैंने ले लिया और पुछा अम्मा कितने पैसे दे दूं उन्होंने कहा दस रुपये और लेकर जैसे ही चला उन्होंने कहा भगवान आपका भला करे बेटा सच में वो शब्द जैसे मेरे मन को छू गये और मैं मन ही मन सोचने लगा की हे ईश्वर आप इतना मजबूर किसी को क्यों बनाते है, पर अब मैं जब भी जाता हु तो उन अम्मा के पास सब्जी जरूर लेता हूँ और सच में एक लगाव भी हो गया है उनसे जैसे इसीलिए कभी कभी लगता है की रिश्ते बनाने के लिए हमे किसी वजह की जरूरत नही होती है ,,होना चाहिए तो एहसास जो दुसरे के दुःख को अनुभव करके उसको दूर करके अपना बना सके ,,,,इसलिए सभी से मेरा हादिक आग्रह है की आप भी कई ऐसे सच्चे रिश्ते बना सकते है जो आपको तो सुकून देंगे,,,और नये रिश्ते भी ,,,और दूसरो की जरूरत भी पूरी हो जायेगी ,,,

 


विचार कीजिये,,,,,

Sunday, November 6, 2016

कहते है मुझको नारी,,,,,,, जो अपनों से है हारी ,,,,,,,,

मैं स्तब्ध हूँ ,,,,,,,

मैं निशब्द हूँ,,,,,

हाँ इक इंसान हूँ,,,,,

पर खुद से मैं अनजान हूँ ,,,,,,

हूँ मैं अबला,,,,

जिसको हर किसी ने छला,,,,

कहते है मुझको नारी,,,,,,,

जो अपनों से है हारी ,,,,,,,,,

कोई कहता बोझ मुझको,,,

कोई कहता शोक मुझको ,,,,,,,

मैं तो हु आँगन की चिड़िया,,,,,,,

पर नही पहचान कोई,,,,

मैं स्तब्ध हूँ ,,,,,,,

मैं निशब्द हूँ,,,,,

हाँ इक इंसान हूँ,,,,,

पर खुद से मैं अनजान हूँ ,,,,,,

किसी ने कब्जा करना चाहा मुझपर

तो कोई चाहा हथियाना

कोई जबरन मेरी इज्जत से खेलता

कोई मेरी अस्मिता को तार तार करता

नही मानी मैं बेचारी तो ,,,

एसिड अटैक कर जीवन बर्बाद किया

ये है प्रतिरोध ,,,

का कैसा प्रतिशोध ,,,

जिसमे दोषी कोई और,,

और सजा पाए निर्दोष ,,,

बस इसीलिए ,,,

मैं स्तब्ध हूँ ,,,,,,,

मैं निशब्द हूँ,,,,,

हाँ इक इंसान हूँ,,,,,

पर खुद से मैं अनजान हूँ ,,,,,,

हूँ मैं अबला,,,,

जिसको हर किसी ने छला,,,,

कहते है मुझको नारी,,,,,,,

जो अपनों से है हारी ,,,,,,,,,

 

,