Thursday, February 9, 2017

कब तक ,,,,हाँ कब तक,,, हम अपने आप से लड़ते रहेंगे कब तक ,,,,हाँ कब तक,,, ,हम जाति,,, धर्म पर लड़ते रहेंगे

कब तक ,,,,हाँ कब तक,,,
,हम जाति,,, धर्म पर लड़ते रहेंगे
कब तक ,,,,हाँ कब तक,,,
हम अपनी जिद में ,,,जकड़े रहेंगे,,,
ये कट्टर वादी,, सोच,,,
मन पर बढ़ता ये बोझ,,,
कब तक ,,,,हाँ कब तक,,,
हम अपने देश से लड़ते रहेंगे

कब तक ,,,,हाँ कब तक,,,
,हम जाति,,, धर्म पर लड़ते रहेंगे

ये कैसा द्वन्द है,,,
जो अपने आप से है,,,
मन मे दहकती,,,ये अग्नि क्यों प्रचण्ड है,,,
क्यों ना गाये जन,,,गण,, मन
क्यों,,,ना,,गुनगुनाये,,,वन्दे मातरम,,,
क्यों ना गूंजे एक ही नारा,,,
हम भारतवासी,,,गाये जग सारा,,

कब तक ,,,,हाँ कब तक,,,
हम अपने आप से लड़ते रहेंगे
कब तक ,,,,हाँ कब तक,,,
,हम जाति,,, धर्म पर लड़ते रहेंगे

जय हिन्द
जय भारती

Sunday, January 29, 2017

चाहे जो कुछ भी हो मेरी माँ तेरे आँचल का मन प्यासा,,,

कुछ तो हो रहा है,,,
जाने क्यों,,,
फिर भी चेहरे पे मुस्कान है,,,
है कोई रिश्ता नही तुमसे,,
पर जाने क्यों,,,
तेरी ही ओर खिंचा,,, चला आता है,,,
ये मेरा पागल मन,,,
मैंने शब्दों से कुछ नही बोला,,,
ना ही माँ,,,ना ही,,कुछ और,,
फिर भी तुम सबसे बढ़कर लगी,,,
जैसे सूना है तुम बिन जीवन,,,
आपके माथे की रेखा,,,
लड़खड़ाते से ये कदम,,,
जिनको जब जब मैं देखूँ,,,
भावुक हो जाए क्यों ये मन
,,,आपसे मुझको है आशा,,,
जाने कैसी ये परिभाषा,,,
या है कोई तमाशा,,,
चाहे जो कुछ भी हो मेरी माँ
तेरे आँचल का मन प्यासा,,,
तेरे आँचल का मन प्यासा,,

निर्मल अवस्थी
Earth Care foundation

Friday, January 20, 2017

वही लोरी सुना दो माँ,,, जो रातों में सुनाती थी,,, मुझे आँचल में छिपा लो माँ,,, बहुत डर लगता है हमको,,, अब चलता हूँ,,,कुछ साँसे है,,, सफर भी नया है माँ,,, राहे भी होंगी अनजानी,,, तुम क्यों चुपचाप बैठी हो,,,, ,,,,,

वही लोरी सुना दो माँ,,,
जो रातों में सुनाती थी,,,
मुझे आँचल में छिपा लो माँ,,,
बहुत डर लगता है हमको,,,
अब चलता हूँ,,,कुछ साँसे है,,,
सफर भी नया है माँ,,,
राहे भी होंगी अनजानी,,,
तुम क्यों चुपचाप बैठी हो,,,,
,,,,,

Thursday, January 19, 2017

आज रोया है इक माँ का आँचल,,, जाने कितने घरोंदे आज सूने है,,, दोष किसका है,,,ये जानते है सब,,,फिर भी उस माँ की मुश्कान ,,,अब लौटेगी नही,, हाँ शायद कभी नही,,, हे ईश्वर।।।।।।।।।

आज रोया है इक माँ का आँचल,,,
जाने कितने घरोंदे आज सूने है,,,
दोष किसका है,,,ये जानते है सब,,,फिर भी
उस माँ की मुश्कान ,,,अब लौटेगी नही,,
हाँ शायद कभी नही,,,

हे ईश्वर।।।।।।।।।

Wednesday, January 18, 2017

मन के चितवन में रहती हो क्यों दर्द दिलो के सहती हो धड़कन हो जाती जब मद्धम धीरे से जाने क्या कहती हो ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, हौले हौले से शामे ढली जब रात की आहट होने लगी उस धुंधले धुंधले अंधियारे में जुगनू सी टिम टिम करती हो मन के चितवन में रहती हो क्यों दर्द दिलो के सहती हो ,,,,,,,,,,,,,,,,,, नैनों से सराहा है हर पल तुम बिन बहता ये गंगाजल नित अश्रुधारा में नहाते हम फिर भी तुम मुहब्बत करती हो मन के चितवन में रहती हो क्यों दर्द दिलो के सहती हो धड़कन हो जाती जब मद्धम धीरे से जाने क्या कहती हो ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

मन के चितवन  में रहती हो
क्यों दर्द दिलो के सहती हो
धड़कन हो जाती जब मद्धम
धीरे से जाने क्या कहती हो ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

हौले हौले से शामे ढली
जब रात की आहट होने लगी
उस धुंधले धुंधले अंधियारे में
जुगनू सी टिम टिम करती हो
मन के चितवन  में रहती हो
क्यों दर्द दिलो के सहती हो ,,,,,,,,,,,,,,,,,,

नैनों से सराहा है हर पल
तुम बिन बहता ये गंगाजल
नित अश्रुधारा में नहाते हम
फिर भी तुम मुहब्बत करती हो
मन के चितवन  में रहती हो
क्यों दर्द दिलो के सहती हो
धड़कन हो जाती जब मद्धम
धीरे से जाने क्या कहती हो ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

थोड़ी देर कुछ और चलने दो धडकनों को तुम अपनी थमने से पहले आ जाऊंगा ये मेरा वादा है तुमसे

थोड़ी देर कुछ और चलने दो
धडकनों को तुम अपनी
थमने से पहले आ जाऊंगा
ये मेरा वादा है तुमसे

वो एक सहारा मेरे नन्हे हांथो के लिए तू जैसे सागर और मैं इक बूँद था माँ वो शब्द तुतलाते से मेरी जुबा के माँ तेरे बिन और कौन समझ सकता था माँ मैं चलता था जाने क्या क्या बोलता था जिनका मतलब खुद मुझे नही पता था माँ तुम सुनती थी और मुझ नासमझ को समझाती थी गर चलते चलते गिर जाऊ तो झट से गोदी में उठाती थी अब चलते चलते पैर थक जाते माँ गिर के खुद हम उठ जाते माँ फिर भी वो स्नेह और वो प्रेम का बंधन माँ जिसकी हर पल याद आ जाती है क्यों अब नही है वो पल क्यों नही वो बचपन अनजाना माँ जब रोते रोते चुप कराती थी अब सूख जाते है आंसू भी मद्धम हो जाती है साँसे भी फिर भी क्यों नही आती तुम ये कुछ पंक्तिया मेरी मम्मा और पापाजी के लिए जिन्हें मैं बहुत प्यार करता हु और मैंने वास्तव में कभी भगवान् नही देखे पर मेरी नजर में मेरा मम्मी और पापा ही मेरे लिए भगवान् है उनसे बढ़कर मेरी छोटी सी दुनिया में और कोई नही है और मेरी हार्दिक इच्छा और मेरे जीवन का लक्ष्य यही है की मैं अपने से बड़े किसी भी आदरणीय जन को दुःख न पहुचाऊ सभी को स्नेह करू ज्यादा से ज्यादा लोगो के दिल में रह सकू

वो एक सहारा मेरे नन्हे हांथो के लिए
तू जैसे सागर और मैं इक बूँद था माँ
वो शब्द तुतलाते से मेरी जुबा के माँ
तेरे बिन और कौन समझ सकता था माँ
मैं चलता था जाने क्या क्या बोलता था
जिनका मतलब खुद मुझे नही पता था माँ
तुम सुनती थी और  मुझ नासमझ को समझाती थी
गर चलते चलते गिर जाऊ तो झट से गोदी में उठाती  थी
अब चलते चलते पैर थक जाते माँ
गिर के खुद हम उठ जाते माँ
फिर भी वो स्नेह
और वो प्रेम का बंधन माँ
जिसकी हर पल याद आ जाती है

क्यों अब नही है वो पल
क्यों नही वो बचपन अनजाना माँ
जब रोते रोते चुप कराती  थी
अब सूख जाते है आंसू भी
मद्धम हो जाती है साँसे भी
फिर भी क्यों नही आती तुम

ये कुछ पंक्तिया  मेरी मम्मा और पापाजी के लिए जिन्हें मैं बहुत प्यार करता हु और मैंने वास्तव में कभी भगवान् नही देखे पर मेरी नजर में मेरा मम्मी और पापा ही मेरे लिए भगवान् है उनसे बढ़कर मेरी छोटी सी दुनिया में और कोई नही है
और मेरी हार्दिक इच्छा और मेरे जीवन का लक्ष्य यही है की मैं अपने से बड़े किसी भी आदरणीय जन को दुःख न पहुचाऊ सभी को स्नेह करू ज्यादा से ज्यादा लोगो के दिल में रह सकू

दवा भी तुम हो दर्द भी तुम हो दूर होती हो तो दर्द बन जाती हो पास आते ही सुकून दे जाती हो

दवा भी तुम हो दर्द भी तुम हो
दूर होती हो तो दर्द बन जाती हो
पास आते ही सुकून दे जाती हो

तुम बिन जीवन जैसे काटो की सेज है मेरे लिए जो हर पल मेरे मन में चुभती रहती है

तुम बिन जीवन जैसे काटो की सेज है मेरे लिए
जो हर पल मेरे मन में चुभती रहती है

Monday, January 16, 2017

प्रणाम का महत्व

प्रणाम का महत्व
महाभारत का युद्ध चल रहा था -
एक दिन दुर्योधन के व्यंग्य से आहत होकर "भीष्म पितामह" घोषणा कर देते हैं कि -

"मैं कल पांडवों का वध कर दूँगा"

उनकी घोषणा का पता चलते ही पांडवों के शिविर में बेचैनी बढ़ गई -

भीष्म की क्षमताओं के बारे में सभी को पता था इसलिए सभी किसी अनिष्ट की आशंका से परेशान हो गए|

तब -

श्री कृष्ण ने द्रौपदी से कहा अभी मेरे साथ चलो -

श्री कृष्ण द्रौपदी को लेकर सीधे भीष्म पितामह के शिविर में पहुँच गए -

शिविर के बाहर खड़े होकर उन्होंने द्रोपदी से कहा कि - अन्दर जाकर पितामह को प्रणाम करो -

द्रौपदी ने अन्दर जाकर पितामह भीष्म को प्रणाम किया तो उन्होंने -
"अखंड सौभाग्यवती भव" का आशीर्वाद दे दिया , फिर उन्होंने द्रोपदी से पूछा कि !!

"वत्स, तुम इतनी रात में अकेली यहाँ कैसे आई हो, क्या तुमको श्री कृष्ण यहाँ लेकर आये है" ?

तब द्रोपदी ने कहा कि -

"हां और वे कक्ष के बाहर खड़े हैं" तब भीष्म भी कक्ष के बाहर आ गए और दोनों ने एक दूसरे से प्रणाम किया -

भीष्म ने कहा -

"मेरे एक वचन को मेरे ही दूसरे वचन से काट देने का काम श्री कृष्ण ही कर सकते है"

शिविर से वापस लौटते समय श्री कृष्ण ने द्रौपदी से कहा कि -

"तुम्हारे एक बार जाकर पितामह को प्रणाम करने से तुम्हारे पतियों को जीवनदान मिल गया है " -

" अगर तुम प्रतिदिन भीष्म, धृतराष्ट्र, द्रोणाचार्य, आदि को प्रणाम करती होती और दुर्योधन- दुःशासन, आदि की पत्नियां भी पांडवों को प्रणाम करती होंती, तो शायद इस युद्ध की नौबत ही न आती " -
......तात्पर्य्......

वर्तमान में हमारे घरों में जो इतनी समस्याए हैं उनका भी मूल कारण यही है कि -

"जाने अनजाने अक्सर घर के बड़ों की उपेक्षा हो जाती है "

" यदि घर के बच्चे और बहुएँ प्रतिदिन घर के सभी बड़ों को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लें तो, शायद किसी भी घर में कभी कोई क्लेश न हो "

बड़ों के दिए आशीर्वाद कवच की तरह काम करते हैं उनको कोई "अस्त्र-शस्त्र" नहीं भेद सकता -

"निवेदन 🙏 सभी इस संस्कृति को सुनिश्चित कर नियमबद्ध करें तो घर स्वर्ग बन जाय।"

*क्योंकि*:-

*प्रणाम प्रेम है।*
*प्रणाम अनुशासन है।*
प्रणाम शीतलता है।             
प्रणाम आदर सिखाता है।
*प्रणाम से सुविचार आते है।*
प्रणाम झुकना सिखाता है।
प्रणाम क्रोध मिटाता है।
प्रणाम आँसू धो देता है।
*प्रणाम अहंकार मिटाता है।*
*प्रणाम हमारी संस्कृति है।*

       सबको प्रणाम

सच में जब अपनो का साथ मिलता है तो असीमित शक्ति का एहसास होता है,,,जो मेरे सहकर्मियों और मित्रो की वजह से मुझे मिली ,,,,सच में इनके बिना मैं कुछ भी नही,,,और शायद ये भी ,,इसी लिए ये रिश्तों की डोर ,,,मोती की माला जैसी है जिनमे नित नई मोतियां जुड़ती जा रही है,,,मेरे अपनों के रूप में ,,,जिनमे हर नया रिश्ता मेरे लिए ,,,और मेरी जिन्दगी के लिए अप्रतिम है,,,ये अनुभव भी सच में अद्भुत है ,,,, जहाँ सब अपने है,,कोई पराया नही,,,, जहां सिर्फ प्रेम है,,,द्वेष नही,,, जहां गैर होकर भी अपनों से बढ़कर है,,और कोई गैर नही,,, बस मैं यही कहूंगा Love you jindgi,,,,, Regards Earth care foundation Nirmal kumar awasthi

सच में जब अपनो का साथ मिलता है तो असीमित शक्ति का एहसास होता है,,,जो मेरे सहकर्मियों और मित्रो की वजह से मुझे मिली ,,,,सच में इनके बिना मैं कुछ भी नही,,,और शायद ये भी ,,इसी लिए ये रिश्तों की डोर ,,,मोती की माला जैसी है जिनमे नित नई मोतियां जुड़ती जा रही है,,,मेरे अपनों के रूप में ,,,जिनमे हर नया रिश्ता मेरे लिए ,,,और मेरी जिन्दगी के लिए अप्रतिम है,,,ये अनुभव भी सच में अद्भुत है ,,,,
जहाँ सब अपने है,,कोई पराया नही,,,,
जहां सिर्फ प्रेम है,,,द्वेष नही,,,
जहां गैर होकर भी अपनों से बढ़कर है,,और कोई गैर नही,,,

बस मैं यही कहूंगा

Love you jindgi,,,,,

Regards
Earth care foundation
Nirmal kumar awasthi

Sunday, January 15, 2017

मुझे इतना ना सताओ यारो,,, जरा पास तो आओ यारो,,, कुछ जो अजनबी सा है कोई,,, फ़िक्र जिसकी रहती है हमेशा,,, उसको भी अपना हमदम,,, अपनी यादों में सजा लो यारों,,, निर्मल अवस्थी

मुझे इतना ना सताओ यारो,,,
जरा पास तो आओ यारो,,,
कुछ जो अजनबी सा है कोई,,,
फ़िक्र जिसकी रहती है हमेशा,,,
उसको भी अपना हमदम,,,
अपनी यादों में सजा लो यारों,,,

निर्मल अवस्थी

Saturday, January 14, 2017

मुझे हीरे- जवाहरात से कोई लगाव नही,,, क्योंकि,,, मेरी धड़कने आज भी ,,, मिटटी के खिलौनों में बसती हैं,,,,

मुझे हीरे- जवाहरात से कोई लगाव नही,,,
क्योंकि,,,
मेरी धड़कने आज भी ,,,
मिटटी के खिलौनों में बसती हैं,,,,
Nirmal Kumar Awasthi

मेरी इतनी तनख्वाह नही ,,,,, कि बना सकूँ,,, लाखों के महल,,,, इसिलिए इन सिक्कों से,,, कुछ खुशियाँ खरीदता हूँ,,,,, और इनको रखकर दिल की बैंक में ,,,,ऐ जिंदगी,, हज़ारों खुशियों में बाँट देता हूं,,,,, किसी के सामने खुद बनकर,,,मजाक,, उसके होंठो,,,की हंसी बन जाता हूँ,,,, कभी कभी उनके आँखों पर रखकर हाँथ,, उनके गम भी मैं पोंछ लेता हूँ,,, और इनको रखकर दिल की बैंक में ,,,,ऐ जिंदगी,, हज़ारों खुशियों में बाँट देता हूं,,,,, मेरे पास भी है कुछ ख़ास नही,,,, पर दिल की दौलत भी क्या खूब दी है ख़ुदा ने,,,, जिसमे मैं खुद को भूल जाता हूँ जब थामता हूँ मैं उन कांपते हांथो को,, जाने किस छुअन को एहसास करता हूँ,,, कल कोई नही था जहां में मेरा,,,,, इन ढेरों रिश्तों के साथ रहता हूँ और इनको रखकर दिल की बैंक में ,,,,ऐ जिंदगी,, हज़ारों खुशियों में बाँट देता हूं,,,,, मेरी इतनी तनख्वाह नही ,,,,, कि बना सकूँ,,, लाखों के महल,,,, इसिलिए इन सिक्कों से,,, कुछ खुशियाँ खरीदता हूँ,,,,,

मेरी इतनी तनख्वाह नही ,,,,,
कि बना सकूँ,,, लाखों के महल,,,,
इसिलिए इन सिक्कों से,,,
कुछ खुशियाँ खरीदता हूँ,,,,,
और इनको रखकर दिल की बैंक में ,,,,ऐ जिंदगी,,
हज़ारों खुशियों में बाँट देता हूं,,,,,
किसी के सामने खुद बनकर,,,मजाक,,
उसके होंठो,,,की हंसी बन जाता हूँ,,,,
कभी कभी उनके आँखों पर रखकर हाँथ,,
उनके गम भी मैं पोंछ लेता हूँ,,,
और इनको रखकर दिल की बैंक में ,,,,ऐ जिंदगी,,
हज़ारों खुशियों में बाँट देता हूं,,,,,

मेरे पास भी है कुछ ख़ास नही,,,,
पर दिल की दौलत भी क्या खूब दी है ख़ुदा ने,,,,
जिसमे मैं खुद को भूल जाता हूँ
जब थामता हूँ मैं उन कांपते हांथो को,,
जाने किस छुअन को एहसास करता हूँ,,,
कल कोई नही था जहां में मेरा,,,,,
इन ढेरों रिश्तों के साथ रहता हूँ
और इनको रखकर दिल की बैंक में ,,,,ऐ जिंदगी,,
हज़ारों खुशियों में बाँट देता हूं,,,,,

मेरी इतनी तनख्वाह नही ,,,,,
कि बना सकूँ,,, लाखों के महल,,,,
इसिलिए इन सिक्कों से,,,
कुछ खुशियाँ खरीदता हूँ,,,,,
और इनको रखकर दिल की बैंक में ,,,,ऐ जिंदगी,,
हज़ारों खुशियों में बाँट देता हूं,,,,,

Friday, January 13, 2017

तेरी यादे,,, तेरी बाते,,,, तेरे संग बीती,,,वो रातें,,, आज भी तन्हा तेरे बिन,, मुझको सोने नही देती,,, मुझको सोने नही देती,,,,

तेरी यादे,,, तेरी बाते,,,,
तेरे संग बीती,,,वो रातें,,,
आज भी तन्हा तेरे बिन,,
मुझको सोने नही देती,,,
मुझको सोने नही देती,,,,

बहुत कुछ याद कर कर के,,, बहुत कुछ भूल जाते है,, पर,,,, तेरी यादे हंसकरके,,, मुझे कितना रुलाती है,,, बस यही गम,,,है हमको,,,,, जिसको ना भूल पाते है,,, #बीतीयादे

बहुत कुछ याद कर कर के,,,
बहुत कुछ भूल जाते है,,
पर,,,,
तेरी यादे हंसकरके,,, मुझे कितना रुलाती है,,,
बस यही गम,,,है हमको,,,,,
जिसको ना भूल पाते है,,,
#बीतीयादे

Thursday, January 12, 2017

जाने क्यों विलुप्त से हो रहे है,,,, पोखर,,,ताल,,तलैया,,, जीवन  डोर थी बंधी जो इनसे,,, ना जाने कैसे छूट गयी,,,, जाने कैसी लहर है ये,,, चारो तरफ छाया तमस है,,,

जाने क्यों विलुप्त से हो रहे है,,,,
पोखर,,,ताल,,तलैया,,,
जीवन  डोर थी बंधी जो इनसे,,,
ना जाने कैसे छूट गयी,,,,
जाने कैसी लहर है ये,,,
चारो तरफ छाया तमस है,,,

Wednesday, January 11, 2017

जिसके पास खोने के लिए कुछ भी ना हो,,,उसको कैसा भय,, कैसा शोक,,कैसा प्रलाप,,,

जिसके पास खोने के लिए कुछ भी ना हो,,,
उसको कैसा भय,,
कैसा शोक,,
कैसा प्रलाप,,,
ना ही कोई हर्ष,,,
ना प्रेम,,,
ना विरोध,,,
ना आक्रोश,,,,
ना विरह की पीड़ा,,
फिर भी कुछ है,,,
जो जीने नही देता,,,
जैसे,,,
जाने कहाँ खोया है मेरा साँवरा,,,
मेरा कृष्णा,,,